Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कन्‍याकुमारी के विवेकानंद केंद्र में आयोजित रामायण दर्शनम प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया

प्रधानमंत्री ने कन्‍याकुमारी के विवेकानंद केंद्र में आयोजित रामायण दर्शनम प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कन्‍याकुमारी के विवेकानंद केंद्र में आयोजित रामायण दर्शनम प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया।

उन्‍होंने कहा कि 12 जनवरी कोई साधारण दिवस नहीं है, और स्‍वामी विवेकानंद के शक्तिशाली विचार कई दिमागों में लगातार आकार ले रहे है। उन्‍होंने कहा कि भारत आज एक युवा देश है, और इसे आध्‍यात्मिक और भौतिक दोनों विकास करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि स्‍वामी विवेकानंद के विचार राष्‍ट्र निर्माण के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने संत तिरुवल्‍लुवर और श्री एकनाथ राणाडे को भी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्‍होंने युवाओं से यह सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया कि सीखने की प्रक्रिया कभी नहीं रुकती।