Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कबड्डी विश्‍व कप जीतने पर भारतीय पुरूष एवं महिला कबड्डी टीमों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कबड्डी विश्‍व कप जीतने पर पुरूष एवं महिला कबड्डी टीमों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा “बहुत खुशी की खबर है। हमारे पुरूष एवं महिला कबड्डी टीमों ने कबड्डी विश्‍व कप जीत लिया है। खिलाडि़यों को मेरी तरफ से बधाईयां। हम बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

पुरूष टीम की यह लगातार पांचवीं और महिला टीम की लगातार चौथी जीत है। यह वास्‍तव में अविस्‍मरणीय प्रदर्शन है।”