Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री डी.के. शिवकुमार जी को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री डी.के. शिवकुमार जी को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि केंद्र सरकार जनता के कल्याण के लिए कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री डी.के. शिवकुमार जी को हार्दिक बधाई। उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार जनता के कल्याण के लिए कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

@डीकेशिवाकुमार

 

 

***

पीके/केसी/एसकेएस/एसवी