Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक लिंगायत एजुकेशन सोसाइटी के शताब्‍दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक लिंगायत एजुकेशन सोसाइटी के शताब्‍दी समारोह में भाग लिया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बेलागावी में कर्नाटक लिंगायत एजुकेशन सोसाइटी के शताब्‍दी समारोह के आयोजन में हिस्‍सा लिया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं शताब्‍दी में भारत को युवा नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए हमें कुशल युवाओं की आवश्‍यकता है और अनुसंधान और नवीनता हमारे लिए महत्‍वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कभी भी निर्दोष नागरिकों के लिए दिक्‍कत नहीं आने देगी और साथ ही सरकार यह सुनिश्‍चित करना चाहती है कि दोषी लोग दंडित हों।