Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कवि केदारनाथ सिंह के निधन पर शोक जाहिर किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी ने हिंदी साहित्यकार केदारनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है|

प्रधानमंत्री ने कहा, ” हिन्दी के महान कवि-साहित्यकार केदारनाथ सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने लोकजीवन की संवेदनाओं को अपनी कविताओं में जगह दी। साहित्य जगत और सामान्य जन दोनों को हमेशा उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करे|”

केदारनाथ सिंह को वर्ष 2013 में भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |  उनकी प्रमुख रचनाओं में ‘अभी बिल्कुल अभी’ ,’जमीन पक रही है’ , ‘अकाल में सारस’ , ‘तालस्तॉय और साइकिल’ , ‘बाघ तथा सृष्टि में पहरा’  शामिल हैं। कवि केदारनाथ सिंह का जन्म 1934 में उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था|  वह हिंदी कविता में नए बिंबों के प्रयोग के लिए जाने जाते हैं|