पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि संक्रांति का उत्सव प्रकृति और सूर्य की ऊर्जा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वैसे तो यह उत्सव देश भर में विभिन्न स्वरूपों में मनाया जाता है, लेकिन यह सभी लोगों को प्रगति करने एवं उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।
प्रधानमंत्री आज राजधानी में शहरी विकास मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू द्वारा आयोजित संक्रांति मिलन के अवसर पर बोल रहे थे।