Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने काबुल से भारत तक की पहली एयर फ्राइट कॉरिडोर फ्लाइट का स्वागत किया; इस पहल के लिए राष्ट्रपति गनी का धन्यवाद किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने काबुल से भारत तक की पहली एयर फ्राइट कॉरिडोर फ्लाइट का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री ने इस पहल के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘काबुल से पहली एयर फ्राइट कॉरिडोर फ्लाइट का स्वागत करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीधा संपर्क प्रगति लाएगा। मैं इस पहल के लिए राष्ट्रपति अशरफ गनी को धन्यवाद देता हूं।’