Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कृपालु एवं अत्यंत श्रद्धेय डॉ. फिलिपोज़ मार क्राईसॉसटम मार थोमा वलिया मेट्रोपॉलिटन के निधन पर शोक व्यक्त किया


      प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कृपालु एवं अत्यंत श्रद्धेय डॉ. फिलिपोज़ मार क्राईसॉसटम मार थोमा वलिया मेट्रोपॉलिटन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

      एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

      मैं हिज़ ग्रेस दी मोस्ट रेवेरेन्ड डॉ. फिलिपोज़ मार क्राईसॉसटम मान थोमा वलिया मेट्रोपॉलिटन के निधन पर दु:खी हूं। वे अपने समृद्ध धार्मिक-आध्यात्मिक ज्ञान और मानव पीड़ा के उन्मूलन के प्रयासों के लिये हमेशा याद किये जायेंगे। मलंकारा मार थोमा सीरियन चर्च के सदस्यों के प्रति संवेदना।

 

****

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस