Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने केरल के मुख्यमंत्री से बातचीत कर राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली, हरसंभव मदद की पेशकश की


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन से बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैंने केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन से बात की और राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के बारे में जानकारी ली। बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को हरसंभव सहायता की पेशकश की है। हम इस आपदा में केरल के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।’