Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने केरल विधानसभा अध्‍यक्ष जी. कार्तिकेयन की मृत्‍यु पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने केरल विधानसभा अध्‍यक्ष श्री जी. कार्तिकेयन की मृत्‍यु पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

एक संदेश में श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि “मैं केरल विधानसभा अध्‍यक्ष श्री जी. कार्तिकेयन के परिवार के सदस्‍यों और उनके शुभ चिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करे।

श्री जी. कार्तिकेयन केरल के लोगों की सेवा के लिए समर्पित नेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।”