Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य की जनता को आज़ादी दिवस पर शुभकामनाएं दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरिया गणराज्य की जनता को आज़ादी दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं कोरिया गणराज्य के नागरिकों को उनके आज़ादी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारत और कोरिया के बीच हमेशा से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। हम कोरिया को भारत के आर्थिक आधुनिकीकरण में अहम भागीदार मानते हैं और कोरिया के साथ व्यापार संबधों को ओर मजबूत करना चाहते हैं।

एशिया में लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ के रूप में दक्षिण कोरिया की तीव्र प्रगति ने “एशिया की सदी” की परिकल्पना को अधिक मजबूती दी है।

मेरी हाल ही में संपन्न कोरिया गणराज्य की यात्रा अत्यंत सफल रही, जिससे कोरिया के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग ओर घनिष्ठ हुआ।”