Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

कोलकाता में आग लगने की घटना में हुई जानमाल की हानि के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना। घायल व्‍यक्ति शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। PM @narendramodi”

 

***

पीके/केसी/एसकेजे/ओपी