Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कोलकाता में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढहने से उपजे हालात का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री से बात की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री सुश्री ममता बेनर्जी से बात कर, कोलकाता में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ढहने से उपजे हालात का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री ने कोलकाता में हुये हादसे पर दुख व्यक्त किया और केन्‍द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्‍वासन दिया।