Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाने के लिए ‘चादर’ सौंपी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अजमेर शरीफ में ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाने के लिए ‘चादर’ आज अल्‍पसंख्‍यक मामलों के राज्‍य मंत्री श्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी को सौंपी।

प्रधानमंत्री के संदेश का मूल पाठ निम्‍नलिखित है:

“ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स के अवसर पर विश्व भर में रह रहे उनके अनुयायियों को मेरी शुभकामनाएं एवं बधाई।

भारत-भूमि हजारों वर्षों से ऋषि-मुनियों, संतों एवं पीर-पैगम्बरों की जननी रही है। ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने भारत की सूफी संत परंपरा को कायम रखते हुए सभी धर्मों के अनुयायियों को आपस में प्रेमपूर्वक रहने का महान संदेश दिया है। गरीब नवाज़ का यह संदेश आज भी सार्थक है।

ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”