Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नागरिकों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नागरिकों को बधाई दी है।

अपने बधाई संदेश में उऩ्होंने कहा “गणपति बाप्पा मोरया, गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर हम भगवान गणेश की अर्चना करते हैं। भगवान गणेश हमें अपना आशीर्वाद प्रदान करें और हमारे जीवन को सुख-शांति, आनन्द और ज्ञान से समृद्ध बनाएं।”