Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने गुजरात के बाजीपुर में पशु फ़ीड संयंत्र, सिंचाई सुविधा और जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने गुजरात के बाजीपुर में पशु फ़ीड संयंत्र, सिंचाई सुविधा और जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज दक्षिणी गुजरात के बाजीपुर में एसयूएमयूएल कैटल फीड प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने तापी जिले के व्यास टाउन और जेसीनपुर-डोल्वान समूहों के लिए लिफ्ट सिंचाई योजनाओं और पीने के पानी की आपूर्ति से संबंधित योजना के लिए आधारशिला भी रखी।

इस अवसर पर एकत्रित जन समूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र के लिए लंबे समय से किए गए कामों को याद किया। उन्होंने कहा कि एसयूएमयूएल-सूरत जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड- से आसपास के लोग सशक्त होंगे। उन्होंने कहा कि उमरगांव से अंबाजी तक बदलाव हुआ है औऱ इससे गुजरात के आदिवासी समुदायों को लाभ मिलेगा। यहां एसयूएमयूएल में हम सहकार(कॉपरेटिव) और सरकार के मिलकर काम करने का सकारात्मक बदलाव देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एसयूएमयूएल किसान और दुग्ध उत्पादकों के करीब से काम करने को दर्शा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तापी जिला गुजराज के नए जिलों में से एक है और वह उल्लेखनीय प्रगति को देखकर खुश हैं।

प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में मूल्य वृद्धि के लिए कहा और प्रति व्यक्ति दूध उत्पादन बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करने को कहा।