पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि योग दुनिया भर में अत्यधिक लोकप्रियता हासिल कर रहा है। उन्होंने अहमदाबाद, गुजरात में कल, 4 जून को शुरू होने वाली पहली ‘विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026′ के आयोजन का उल्लेख करते हुए यह बात कही।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मंच दुनिया भर के योगासन के प्रति उत्साही लोगों को एक साथ लाया है, जो योगासन के वैश्विक खेल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री मोदी ने घोषणा की कि वह कल शाम लगभग 6:40 बजे वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने इस अभिनव कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“योग दुनिया भर में अपार लोकप्रियता हासिल कर रहा है। कल, 4 जून को अहमदाबाद में एक अत्यंत विशेष प्रतियोगिता, ‘पहली विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026′ का शुभारंभ होगा। यह मंच दुनिया भर के योगासन के प्रति उत्साही लोगों को एक साथ लाया है, जो योगासन के वैश्विक खेल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मैं भी कल शाम लगभग 6:40 बजे वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़ूँगा। मैं इस अभिनव आयोजन के आयोजकों के प्रयासों की सराहना करता हूँ तथा सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ।
@yogasanabharat
@worldyogasana”
Yoga is gaining tremendous popularity across the world! Tomorrow, on 4th June, a very special competition, the 1st World Yogasana Sports Championship 2026 commences in Ahmedabad. This platform has brought together Yoga enthusiasts from around the world. It is a significant…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 3, 2026
***
पीके/केसी/डीवी