Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

प्रधानमंत्री ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के हजीरा में आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने मेक इन इंडियापहल के तहत रक्षा क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमताओं को देखा।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि यह प्रदर्शनी रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे लक्षित प्रयासों का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा:

गुजरात के हजीरा में आयोजित एक प्रदर्शनी में शामिल होने का अवसर मिला, जहाँ मैंने मेक इन इंडियाके तहत रक्षा क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमताओं को करीब से देखा। यह प्रदर्शनी रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों का एक बेहतरीन उदाहरण है।”

************

पीके/केसी/डीवी/डीए