Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने गुजरात के साणंद में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा के उद्घाटन की कुछ झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री ने गुजरात के साणंद में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा के उद्घाटन की कुछ झलकियां साझा कीं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने इस शुरुआत को अपने लक्ष्यों के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश बिना किसी हिचकिचाहट के अपने मजबूत संकल्पों को लगातार जमीनी हकीकत में बदल रहा है।

एक्स पर श्रृंखलाबद्ध पोस्ट के माध्यम से झलकियां साझा करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा:

सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा का उद्घाटन करने के लिए साणंद वापस आना बेहद सुखद रहा। यह भारत को सेमीकंडक्टर और भविष्य की तकनीकों का एक प्रमुख केंद्र बनाने के हमारे प्रयासों को और गति देगा।

साणंद में शुरू हुआ CG Semi का प्लांट टेक्नोलॉजी, भरोसे और साझेदारी का एक ऐसा मॉडल है, जो भारत की सेमीकंडक्टर जर्नी को नई गति देने वाला है।

सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स क्रांति का Next Step है। इसलिए हम मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ-साथ इस पूरी दुनिया को चलाने वाली चिप्स का भी निर्माण करेंगे।

Semiconductor और AI Revolution के इस दौर में अपने युवा साथियों से मेरा यह विशेष आग्रह…

************

पीके/केसी/डीवी/डीए