Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने गोरखपुर के निकट हुई रेल दुर्घटना के पीडितों के लिए अनुग्रहित राशि की घोषणा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में नंदनगर रेलवे क्रासिंग पर कृषक एक्‍सप्रेस और लखनऊ बरौनी एक्‍सप्रेस के बीच हुई दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मरने वाले प्रत्‍येक व्‍यक्ति के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रूपये और गंभीर रूप से घायल प्रत्‍येक व्‍यक्ति को 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।