Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने चंद्र नव वर्ष समारोह के अवसर पर चीन, कोरिया, मंगोलिया और वियतनाम के लोगों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्र नववर्ष के अवसर पर चीन, कोरिया, मंगोलिया और वियतनाम के लोगों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “विश्व में रहने वाले सभी चीनी मित्रों को नव वर्ष बहुत-बहुत मुबारक हो। यह वानर वर्ष आपको जीवन में खुशियां और समृद्धि प्रदान करे।

प्यारे कोरियाई मित्रों, आप सभी को सिओलाल की बहुत-बहुत बधाई। आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो।

मंगोलिया के अद्भुत लोगों को हैप्पी सगान सार। नव वर्ष की शुभकामनाएं! मैं नव वर्ष में आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करता हूं ।

वियतनाम की जनता को टेट की बहुत-बहुत बधाई। मेरी यही कामना है कि यह वर्ष आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर दे ।”