पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री श्री शिन्जो अबे को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करते रहने के इच्छुक हैं।
प्रधानमंत्री ने शिन्जो अबे को बधाई देते हुए कहा, “चुनाव में जीत के लिए आपको बधाई। जापान आपके कुशल नेतृत्व में प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
मैं भारत और जापान के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करते रहने का अभिलाषी हूं।”
Congratulations @AbeShinzo on your victory in the elections. Japan will scale newer heights of progress under your able leadership.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2014
I look forward to continuing to work closely with @AbeShinzo to strengthen the relations between India & Japan.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2014