Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले पर दुख जताया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले को कायराना करार देते हुए दुख जताया। प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ जवानों की वीरता की प्रशंसा की और कहा कि शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों पर हमला कायराना और दुखद है। हम परिस्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।

हमारे सीआरपीएफ जवानों की वीरता पर हमें गर्व है। शहीदों का यह बलिदान बेकार नहीं जाएगा। हम उनके परिवारों के लिए संवेदना व्‍यक्‍त करते हैं।

छत्तीसगढ़ में आज हुए हमले में घायल लोगों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं।’