Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की निंदा की, राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सभी तरह से हर संभंव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। राज्य के राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री मुफ्ती महबूबा से बात कर उन्हें सभी तरह से हर संभंव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस तरह के कायराना हमलों और नफरत के बुरे कामों से डरने वाला नहीं है। मेरी संवेदना उन सभी लोगों के साथ है जो जम्मू-कश्मीर में हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोगों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

यह हमला बहुत दुखदायी है। जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण अमरनाथ यात्रा पर कायर हमलावर कड़ी निंदा के हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को हर संभंव सहयोग का आश्वासन दिया है।