Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो एबे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी


प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी, ने जापान के प्रधानमंत्री श्री शिंजो अबे को जन्मदिन की बधाई का ट्वीट किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा “मैं श्री शिन्जो एबे के लंबे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं और जापान को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की शुभकामना देता हूँ।” प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री एबे के नेतृत्व की प्रशंसा की और भारत और जापान के संबंधों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा “मैं जब भी उनसे बातचीत करता हूं, अंतर्राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के विभिन्न मुद्दों पर उनकी अंतर्दृष्टि और विशेषज्ञता से चमत्कृत हुए बिना नहीं रह सकता। प्रधानमंत्री एबे और मैं दोनों ही भारत और जापान के संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाते हुए वैश्विक शांति और विकास के क्षेत्र में अपने योगदान को लेकर प्रतिबद्ध हैं।”