Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने जापानी संसद के पूर्व स्‍पीकर नोबुटाका मशिमुरा के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने जापानी संसद के पूर्व स्‍पीकर श्री नोबुटाका मशिमुरा के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा “जापानी संसद के पूर्व स्‍पीकर श्री नोबुटाका मशिमुरा के निधन पर दु:ख हुआ। वह भारत के मित्र थे।

श्री मशिमुरा ने भारत-जापान संसदीय मित्रता लीग के चेयरमैन के रूप में सेवा की और भारत-जापान के रिश्‍तों की मजबूती की दिशा में सघन तरीके से काम किया।

मेरी पिछली यात्रा के दौरान टोक्‍यो में श्री मशिमुरा से मिलने की सुखद यादें जुड़ी हैं। हमारी सहानुभूति और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।”