पीएमइंडिया
नेपाल यात्रा पर गए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीत बहादुर को आज नेपाल में उसके परिवार से फिर मिलाया। जीत बहादुर कुछ वर्ष पहले श्री नरेंद्र मोदी को मिला था।
जीत बहादुर की माता, बड़े भाई और भाभी नवलपरासी जिले में अपने गांव से जीत बहादुर को लेने काठमांडू आए। श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में जीत बहादुर के परिवार ने उसका स्वागत किया।