Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने ‘ज्‍यूडिशियल रिफॉर्म्स’-रिसेन्‍ट ग्‍लोबल ट्रेंड्स’ नामक पुस्‍तक का विमोचन किया और राष्‍ट्रपति को प्रथम प्रति भेंट की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ‘ज्‍यूडिशियल रिफॉर्म्स’-रिसेन्‍ट ग्‍लोबल ट्रेंड्स’ नामक पुस्‍तक का विमोचन किया और राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी को इसकी प्रथम प्रति भेंट की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को बदलती प्रौद्योगिकी तथा नए और एक-दूसरे पर निर्भर वैश्विक प्रणाली के साथ तालमेल कायम रखना होगा। उन्‍होंने कहा कि भारत के पास एक महत्‍वपूर्ण वैश्विक भूमिका निभाने का अवसर है। ऐसा करने के क्रम में, इसे उपयुक्‍त नीतियां तैयार करके इन तीव्र बदलावों को शीघ्रतापूर्वक अपनाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने स्‍मरण कराया कि उन्‍होंने एक दिन में एक कानून खत्‍म करने का वादा किया था, और अब तक, केंद्र सरकार लगभग 1200 कानूनों को समाप्‍त कर चुकी है। उन्‍होंने कहा कि प्रभावकारी शासन से न्‍यायपालिका का बोझ कम हो सकता है।