Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने झारखंड में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्‍मेलन 2017 के लिए शुभकामनाएं दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने झारखंड में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्‍मेलन 2017 के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इन्‍वेस्‍ट झारखंड के लिए शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि इस सम्‍मेलन के दौरान विचार-विमर्श के सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त हों, जिनका झारखंड के विकास में योगदान मिले।

इन्‍वेस्‍ट झारखंड से प्राप्‍त निवेश से राज्‍य की जनता के लिए कई अवसरों का सृजन होगा और उनकी आकांक्षाओं को आयाम मिलेंगे।

झारखंड की जनता के कौशल और दृढ़संकल्‍प तथा झारखंड सरकार के सकारात्‍मक प्रयासों से राज्‍य में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।’