पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस को विंबलडन का मिश्रित युगल खिताब जीतने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “विंबलडन से एक और अच्छी खबर मिली है। मार्टिना हिंगिस को एक बार फिर बधाई। लिएंडर पेस आपकी उपलब्धियां वास्तव में बहुत प्रेरणादायक हैं। हमें आप पर और आपकी उपलब्धियों पर गर्व है।”
More good news from @Wimbledon. Congrats again @mhingis. @Leander your accomplishments are truly inspiring & they make us very proud.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 12, 2015