Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने ठाणे में भवन गिरने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे में एक भवन गिरने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना के लिए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा;

महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत गिरने से हुई जानमाल की हानि के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

****

पीके/केसी/एसएस/एसके