पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में छपरा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में मरने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। यह राशि रेलवे द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि के अतिरिक्त होगी।
इस दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल होने वालों को भी 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।