पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप के निधन पर आज गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. कश्यप भारत के सबसे प्रमुख संवैधानिक विशेषज्ञों में से एक थे, जिनका संसदीय और संवैधानिक विमर्श में योगदान हमारे समाज को समृद्ध बनाने वाला रहा है। श्री मोदी ने कहा कि उनके लेखन और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और मित्रों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“लोकसभा के पूर्व महासचिव के रूप में कार्य कर चुके डॉ. सुभाष सी. कश्यप के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह भारत के सबसे प्रमुख संवैधानिक विशेषज्ञों में से एक थे, जिनका संसदीय और संवैधानिक विमर्श में योगदान हमारे समाज को समृद्ध बनाने वाला रहा है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के प्रति उनका लेखन और उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय थी। उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति।“
Pained by the passing of Dr. Subhash C. Kashyap, who previously served as Secretary General of the Lok Sabha. He was one of India’s foremost constitutional scholars whose contributions to parliamentary and constitutional discourse enriched our society. His writings and commitment…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 4, 2026
*************
पीके/केसी/डीवी