Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरीका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरीका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है|

प्रधानमंत्री ने कहा, “ अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई| अपने प्रचार अभियान के दौरान आपने भारत के प्रति जो मित्रता जताई वह सराहनीय है|

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊँचाई पर ले जाने को आपके साथ काम करने लिए हम तत्पर हैं|