Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के लोगों को भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना की जनता को उनके राज्य दिवस के अवसर पर बधाई। मेरी कामना है कि यह राज्य आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।

मैं आंध्र प्रदेश के भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। मैं राज्‍य के निरंतर तीव्र गति से विकसित होने पर शुभकामना व्‍यक्‍त करता हूं।