Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्‍थापना दिवस के अवसर पर तेलंगाना के लोगों को शुभ-कामनायें और आंध्र प्रदेश के लोगों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के स्‍थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को शुभ-कामनायें दी हैं। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के लोगों को भी बधाई दी है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा – ‘तेलंगाना के लोगों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस की बधाई। मैं आने वाले समय में राज्‍य की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।

आंध्र प्रदेश के प्रतिभावान लोगों को मेरी शुभ-कामनायें। मेरी कामना है आंध्र प्रदेश नई ऊंचाईयां प्राप्‍त करे और भारत की प्रगति में अपना योगदान करता रहे।