Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने दस दिनों में भीम ऐप के एक करोड़ से अधिक डाउनलो़ड पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने दस दिनों की अवधि में भीम ऐप के एक करोड़ से अधिक डाउनलो़ड होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है ।

प्रधानमंत्री ने कहा, “दस दिनों की अवधि में भीम ऐप के एक करोड़ से भी अधिक डाउनलो़ड होने के बारे में जानकर प्रसन्‍नता हुई ।

भीम ऐप में लेन-देन को तीव्र और आसान बना दिया है, इस कारण यह युवाओं के बीच लोकप्रिय बन गया है । यह ऐप व्‍यापारियों के लिए भी लाभदायक है ।

भीम ऐप मेक इन इंडिया और भ्रष्‍टाचार तथा काला धन की त्रासदी को समाप्‍त करने के लिए प्रौद्योगिकी के कारगर इस्‍तेमाल का भी उदाहरण है ।”