Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री मोदी ने सिलवासा, दादर एवं नगर हवेली में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री मोदी ने सिलवासा, दादर एवं नगर हवेली में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सिलवासा, दादर एवं नगर हवेली में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें सरकारी इमारतें, सौर पीवी प्रणाली, जन अनुसंधान केंद्र और एक पासपोर्ट सेवा केंद्र शामिल है।

उन्होंने दिव्यांगों को सहायक उपकरणों के साथ सरकारी योजनाओं के तहत अन्य लाभकारी वस्तुओं को भी वितरित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री के रूप में वह पहली बार दादरा नागर एवं हवेली आए हैं लेकिन इसके पहले वह कई बार वहां का दौरा कर चुके हैं।

कहा कि प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने दादरा नागर एवं हवेली में विकास योजनाओं के असर पर विस्तार से विवरण रिपोर्ट मांगी थी, तब से केंद्र सरकार ने उन क्षेत्रों पर काम किया है जिनके लिए ध्यान की आवश्यकता थी।

विकास के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों के पास घर की सुविधा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक साल के अंदर उज्जवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर दो करोड़ को पार कर चुकी है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार कभी भी गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों को लूटने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कैशलेस लेनदेन के लिए भीम एप डाउनलोड करने को लेकर लोगों का आह्वान किया।