पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता श्री अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि कई दशकों से श्री अनंत नाग जी के सहज अभिनय, अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और कलात्मक कौशल ने भारतीय सिनेमा, विशेष रूप से कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान पूरी तरह से उनके हक का है और भारतीय सिनेमा में श्री अनंत नाग जी के बड़े योगदान को दर्शाता है। उन्होंने इस विशेष अवसर पर इस बेहतरीन कलाकार को शुभकामनाएं दीं।
श्री मोदी ने X पर पोस्ट किया:
“दिग्गज कलाकार अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई।
कई दशकों से उनके सहज अभिनय, अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और बेहतरीन कला ने भारतीय सिनेमा, विशेष रूप से कन्नड़ सिनेमा पर बहुत गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने जो भी भूमिका निभाई, उसमें उन्होंने अनोखी गहराई और सच्चाई दिखाई।
सच में यह बेहतरीन कलाकार के लिए पूरी तरह से योग्य सम्मान है।”
🎬THE DADASAHEB PHALKE AWARD 2024 GOES TO…
Shri ANANT NAG
On the recommendation of the Dadasaheb Phalke Award Selection Committee, the Government of India is pleased to announce that the Actor will be conferred the prestigious Dadasaheb Phalke Award 2024 for his contribution to Indian cinema and an illustrious cinematic journey that has inspired generations.
🗓️ The award will be presented at the 72nd National Film Awards ceremony on Sept 22, 2026.
📍Kevadia, Gujarat#NationalFilmAwards #DadasahebPhalkeAward
— PIB India (@PIB_India) September 16, 2026
Congratulations to the legendary Anant Nag Ji on being conferred the Dadasaheb Phalke Award.
For several decades, his effortless performances, remarkable versatility and brilliance have left a very strong mark on Indian cinema, particularly Kannada cinema. In whichever role he has played, he brought rare depth and authenticity.
This is indeed a richly deserved honour for a truly distinguished artist.
https://t.co/V1qtFp0ZkB
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2026
*******
पीके /केसी/पीके / डीए