Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने दार्जिलिंग जिले में भूस्‍खलन से हुई जन हानि पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री ने दार्जिलिंग जिले में भूस्‍खलन से हुई जन हानि पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया; मृतकों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से दो लाख रूपए की क्षतिपूर्ति की घोषणा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने दार्जिलिंग जिले में भूस्‍खलन के कारण हुई जनहानि पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से दो लाख रूपए की क्षतिपूर्ति की भी घोषणा की है।

अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि दार्जिलिंग जिले में भूस्‍खलन के कारण हुई जनहानि पर उन्‍हें गहरा दु:ख हुआ है। उन्‍होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्‍यक्‍त की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से दो लाख रूपए की क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि गृह राज्‍य मंत्री श्री किरेन रिजिजू स्‍थिति की समीक्षा के लिए आपदा स्‍थल पर जा रहे हैं। राष्‍ट्रीय आपदा राहत बल का एक दल भी सभी संभव सहायता प्रदान कर रहा है।