Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने दिलीप सिंह भूरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री दिलीप सिंह भूरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री दिलीप सिंह भूरिया के निधन से हमने एक अनुभवी राजनीतिक नेता खो दिया है, उन्होंने आदिवासी समुदाय के लिए बहुत काम किया था।

श्री भूरिया को मध्य प्रदेश और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर विधायी अनुभव था जो उनका सबसे बड़ा गुण था।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदना श्री भूरिया के परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।