Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने दुबई के शासक के बेटे के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें पत्र लिखा


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) के प्रधानमंत्री तथा उपराष्ट्रपति तथा दुबई के शासक एच. एच. शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम को पत्र लिखकर उनके बेटे एच. एच. शेख राशिद बिन मोहम्मद अल-मकतूम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने लिखा, “मुझे आपके प्रतिभाशाली बेटे शेख राशिद बिन मोहम्मद अल-मकतूम के अचानक तथा असमय निधन के विषय में जानकर बहुत दुख हुआ।

उनके निधन के साथ ही, एक प्रतिभाशाली तथा होनहार करियर समाप्त हो गया। व्यक्तिगत दुख की इस घड़ी में, हमारी संवेदनाएं तथा प्रार्थनाएं आपके, आपके परिवार तथा यू.ए.ई. की जनता के साथ है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा– भारत की जनता इस अपूरणीय क्षति तथा शोक के समय में यू.ए.ई. के अपने बहन-भाइयों के साथ है।”