Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने देशभर में विभिन्न त्योहारों के अवसर पर लोगों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के विभिन्न त्योहारों के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम अपने पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार पूरे भारत में विभिन्न त्योहार मना रहे हैं और नए साल की शुरुआत भी कर रहे हैं। उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरेह और साजीबू चेराओबा की शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर हमारे जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि लाएं।

हम इन त्योहारों को ऐसे समय में मना रहे रहे हैं जब हमारा देश कोविड-19 खतरे से जूझ रहा है। त्योहारों को उस तरह नहीं मना सकेंगे जैसे आम तौर पर होते हैं, लेकिन ये परिस्थितियों से निपटने के हमारे संकल्प को मजबूत करेंगे। हम कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए साथ मिलकर काम करते रहें।’