Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के लिए आमंत्रित किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को 31 मई को सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ के आगामी एपिसोड को सुनने के लिए आमंत्रित किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज को बेहतर बनाने वाली प्रेरणादायक जीवन यात्राओं को साझा करना हमेशा ही अत्यंत आनंददायक होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“कल, 31 मई को सुबह 11 बजे #MannKiBaat के एपिसोड को अवश्य सुनें। समाज को बेहतर बनाने वाली प्रेरणादायक जीवन यात्राओं को साझा करना हमेशा ही अत्यंत आनंददायक होता है।”

 

 

***

पीके/केसी/डीवी