पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने वर्तमान आसियान अध्यक्ष के रूप में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में फिलीपींस की भागीदारी का स्वागत किया।
दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, अंतरिक्ष, रेलवे अवसंरचना, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा एवं विस्तृत करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने अगस्त 2025 में राष्ट्रपति मार्कोस की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच स्थापित रणनीतिक साझेदारी के तत्वावधान में द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने आपदा-रोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन में शामिल होने के फिलीपींस के निर्णय का स्वागत किया।
दोनों नेताओं ने परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और रणनीतिक साझेदारी के सभी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
*********
पीके/केसी/पीके
Delighted to meet President Ferdinand Marcos Jr. on the sidelines of the BRICS Summit. Wished him a very happy birthday too.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2026
We reviewed the growing momentum in the India-Philippines Strategic Partnership.
Key focus areas are:
Economic linkages.
Technology.
Trade.… pic.twitter.com/14Q2z7oHct