Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने नमामि गंगे कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्‍पतिवार की शाम नमामि गंगे कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। इस संबंध में प्रजेंटेशन के दौरान विभिन्‍न सरकारी विभागों के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम की अब तक की प्रगति और की गई कार्रवाई के संबंध में प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी के किनारे कस्‍बों में सीवेज ट्रीटमेंट में क्षमता भारी बढ़ोतरी की जा रही है। गंगा नदी के मुख्‍य क्षेत्र से सटे बड़े शहरों जिनमें हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, भागलपुर, हावड़ा और कोलकाता शामिल हैं पर पर्याप्‍त ध्‍यान केंद्रित किया जा रहा है।

भारी पैमाने पर प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की सघन निगरानी और निरीक्षण शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इससे गंगा नदी की सहायक की कुछ सहायक नदियों के जल की गुणवत्‍ता में व्‍यापक सुधार हुआ है। इस मूल्‍यांकन के रूप में ‘डिजॉल्‍वड ऑक्‍सीजन और बायोकैमिकल ऑक्‍सीजन डिमांड जैसे पैरामीटरों का अध्‍ययन किया गया है।

प्रधानमंत्री को गंगा नदी के किनारे स्थित गांवों में ग्रामीण स्‍वच्‍छता की स्थिति में भी पर्याप्‍त प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री ने गंगा नदी की स्‍वच्‍छता के काम में लोगों को और जागरूक बनाने तथा उनकी सहभागिता की जरूरत पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय, नीति आयोग, जल संसाधन मंत्रालय, पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय, राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शीर्षस्‍त अधिकारीगण भी इस बैठक में मौजूद थे।