Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने नानाजी देशमुख की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “महान सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रसेवक नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने गांवों और किसानों के कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्रनिर्माण में उनका योगदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।