पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आपदा का साहस के साथ सामना करने के लिए नेपाल और भारत के लोगों की जीवटता को नमन किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा “# थैंक्यू पीएम के जरिए जो धन्यवाद कह रहे हैं उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूं।….. लेकिन असल धन्यवाद तो हमारी महान संस्कृति को देना चाहिए, जिसने हमें ‘सेवा परमो धर्म’ की शिक्षा दी है। अगर हमें किसी को धन्यवाद देना है, तो वह 125 करोड़ भारतीयों को देना चाहिए, जिन्होंने नेपाल की पीड़ा को अपना समझा और जो सभी तरह की सहायता मुहैया करा रहे हैं। हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), डॉक्टरों और नेपाल में सभी बाधाओं के बावजूद सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कार्य कर रहे स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उन उत्साहित लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं जो धन, संसाधन अथवा दवाई आदि के रूप में राहत कार्यों में सहायता दे रहे हैं। मीडिया भी इस आपदा की साहसपूर्ण खबरें देने के लिए प्रशंसा का पात्र है। धन्यवाद।
इस तरह की परिस्थितियों में राज्य और केन्द्र के बीच सहयोग सबसे महत्वपूर्ण होता है। सभी राज्य सरकारों को बहुत-बहुत धन्यवाद।
इस सबसे बढ़कर मैं नेपाल और भारत में बसे बहनों एवं भाइयों को नमन करता हूं, जिन्होंने इस विपदा का साहस के साथ सामना किया।”
To all those saying #ThankYouPM– appreciate the sentiment…real thanks should be to our great culture, which teaches us ‘Seva Parmo Dharma’.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2015
If we want to thank anyone, it should be the 125 crorepeople of India who have made Nepal’s pain their own & extended all help. — NarendraModi(@narendramodi) April 27, 2015
We must thank our armed forces, NDRF teams, doctors & all those volunteers who are overcoming every obstacle to restore normalcy in Nepal.
— NarendraModi(@narendramodi) April 27, 2015
We owe a big thanks to the enthusiastic youngsters who are mobilising contributions for relief work be it cash, resources & medicines etc. — NarendraModi(@narendramodi) April 27, 2015
Mention must be made of the media. They are bravely covering the disaster from the ground. Thanks!
— NarendraModi(@narendramodi) April 27, 2015
The immense co-operation between Centre & the States is a major asset in times like these. A big thanks to all State Governments. — NarendraModi(@narendramodi) April 27, 2015
And above all, we salute the resilience of our sisters & brothers in Nepal & parts of India, for their courage in the face of disaster.
— NarendraModi(@narendramodi) April 27, 2015