पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री श्री सुशील कोईराला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि सुशील कोईराला जी के निधन से नेपाली कांग्रेस ने एक बड़ा नेता खो दिया है जिसने दशकों तक नेपाल की सेवा की। वहीं भारत ने भी एक बहुमूल्य मित्र खो दिया है। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
सुशील कोईराला जी की सादगी हम सबके लिए एक मिशाल है। दुख की इस घड़ी में मैं कोईराला परिवार और नेपाल के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
In SushilKoiralaji, NC has lost a big leader who served Nepal for decades & India lost a valued friend. Pained by his demise. RIP.
— NarendraModi(@narendramodi) February 9, 2016
SushilKoiralaji's simplicity holds lessons for all of us. My condolences to the Koiralafamily & people of Nepal in this hour of grief.
— NarendraModi(@narendramodi) February 9, 2016