Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने नेपाल में पुलिस फायरिंग से बिहार के एक युवक की मृत्यु की घटना की निंदा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में हुई पुलिस फायरिंग की घटना की निंदा की है, जिसमें बिहार के एक युवक की मृत्यु हो गई।

प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के. पी. ओली से बात की। उन्होंने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री ओली से घटना का विस्तृत ब्यौरा माँगा।

ईंधन और अन्य आवश्यक सामग्री के विषय में प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि भारतीय पक्ष से इसमें कोई रुकावट नहीं है। साथ ही प्रधानमंत्री ने नेपाली नेताओं को गतिरोध का शीघ्र और प्रभावी हल निकालने के लिए कहा।